सक्रिय होते ही पंखुड़ी बोलीं -'पद से इस्तीफा दिया था, पार्टी से नहीं’

सपा ने एक मीडिया पैनल का गठन किया है जो मीडिया में सपा का मजबूती से पक्ष रखेगा.

समाजवादी पार्टी की युवा प्रवक्ता और टीवी पर डिबेट में पार्टी का पक्ष रखने वालीं पंखुड़ी पाठक सपा में फिर से सक्रिय हो गयी हैं। पिछले दिनों वे सपा से दूरी बनाये हुए थीं। विधानसभा चुनाव में सपा की पराजय के बाद वे पार्टी प्रवक्ता पद से अलग हो गयी थीं और जिम्मेदारियों से मुक्ति की बात सामने आयी थी। अब वे फिर से पार्टी में सक्रिय भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्हें टीवी डिबेट में पार्टी की पक्ष रखने की जिम्मेदारी फिर दी गयी है।

pankhuri_pathak_akhilesh

पंखुड़ी पाठक ने कहा है कि उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था, पार्टी से नहीं। पार्टी ने अब उन्हें फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी ने नयी रणनीति बनाते हुए पार्टी के कुछ नेताओं को यह काम सौंपा है। सपा ने एक मीडिया पैनल का गठन किया है जो मीडिया में सपा का मजबूती से पक्ष रखेगा। इसमें 21 लोगों को शामिल किया गया है जिनमें पंखुड़ी भी हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक सूची जारी की है जिसमें 21 नेताओं के नाम हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री और कई युवा चेहरे भी हैं। राजीव राय, अभिषेक मिश्रा, जूही सिंह, आदि नेता इस पैनल में शामिल किये गये हैं।

-टाइम्स न्यूज़.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...