गुरु पूर्णिमा पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने यज्ञ में डाली आहुतियां

योग और आयुर्वेद की महिमा का बखान करते हुए उसे गूढ़ तथा रहस्यों से भरी विद्या की संज्ञा प्रदान की.

गुरु पूर्णिमा पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सानिध्य में जिला प्रभारी भीष्म आर्य के आवास पर यज्ञ करके विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में मौजूद महानुभावों ने पूरा सहयोग दिया। पूर्णाहूति के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ।

gajraula_bhism_guru_purnima

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक आनंद स्वरुप मानव ने इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए योगाचार्य स्वामी रामदेव का जमकर गुणगान किया। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में मानवता के लिए जितना काम रामदेव कर रहे हैं उनका कोई भी नहीं कर रहा। उनकी संस्थाओं से जुड़े लोग उनका अनुसरण करते हुए लोगों की सेवा में लगे हैं। मुख्य संरक्षक ने कहा कि परम पूज्य रामदेव जी ने योग एवं आयुर्वेद को सबसे पहले जन-जन तक पहुंचा कर बहुत बड़ा काम किया है।

bhism_arya_gajraula

उन्होंने योग और आयुर्वेद की महिमा का बखान करते हुए उसे गूढ़ तथा रहस्यों से भरी विद्या की संज्ञा प्रदान की तथा विदेशी और देश की पिछली सरकारों को इसके लिए षड़यंत्रकारी बताया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक योग कंदराओं, ग्रंथों और संतों तक सीमित था जिसे जन-जन तक उपलब्ध कराने का काम स्वामी रामदेव ने किया है।

कार्यक्रम के अंत में प्रीति आर्य तथा पूनम यादव ने ईश्वर भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्ति रस से भरपूर कर दिया। मौजूद श्रद्धालु कुछ समय के लिए ईश्वरीय आनंद की अनुभूति में खो गये। इस मौके पर ट्रस्ट जिला प्रभारी भीष्म आर्य, ओंकार सिंह, लल्लू सिंह, ताराचंद, हरपाल सिंह, गुरबचन सिंह सिद्धू, अमित सिंह, हितेश ठेकेदार, विपिन चौधरी, विशाल, हिमांशु, भारत सिंह, प्रीति, पूनम, सत्यबाला, अमिता, सलोनी, अजित सिंह, लता, कोकिला, योगेन्द्र गिरि, पीयूष, मनोज, आदि मौजूद थे।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...