जिला पंचायत का सियासी घमासान जारी : भूपेन्द्र पर अब राजवीर के अपहरण का आरोप

भूपेन्द्र सिंह पर वार्ड-27 की सदस्य अंजू भारती के अपहरण का भी आरोप लगा था.
bhupendra_singh_rajbir

जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है। पंचायत सदस्य सरिता चौधरी के पति भपूेन्द्र सिंह पर एक और अपहरण का आरोप लगा है। अब उनपर वार्ड-14 के सदस्य राजवीर सिंह के अपहरण की बात सामने आ रही है। राजवीर सिंह हलद्वानी के एक अस्पताल में भर्ती बताये जा रहे हैं जहां से उनकी कुछ तस्वीरें आयी हैं। वे बेड पर लेटे हुए हैं और अस्वस्थ लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफे की पेशकश भी की है।

जिला पंचायत सदस्य सरिता चौधरी के पति भूपेन्द्र सिंह पर वार्ड-27 की सदस्य अंजू भारती के अपहरण का आरोप लगा था। अंजू के परिजनों ने एसपी कार्यालय जाकर उनकी बरामदगी की मांग की है।

rajbir_singh_bjp

जिला पंचायत सदस्य राजवीर सिंह के अपहरण का आरोप भी भूपेन्द्र सिंह पर लगा है। बताया जाता है कि राजवीर सिंह अस्वस्थ थे और वे 9 जुलाई को मुरादाबाद में एक अस्पताल में भर्ती किये गये थे। भूपेन्द्र सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने राजवीर सिंह का गजरौला चलने के बहाने अपहरण कर लिया। राजवीर को छतरपुर फार्म हाउस पर रखा गया तथा बाद में उत्तराखंड लाया गया। यहां रामनगर में उनपर दवाब बनाया गया। आरोप यह भी है कि राजवीर के साथ अभद्रता हुई और उन्हें गंभीर अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गये। राजवीर सिंह अब हलद्वानी के एक निजि अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं जहां से उनकी कुछ तस्वीरें जारी हुई हैं।

जरुर पढ़ें : भाजपा नेताओं की गुटबंदी रेनू चौधरी के लिए संजीवनी

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी के पति सरजीत सिंह पर वार्ड सदस्य वीरवती सैनी के अपहरण का आरोप लगा है।

माना जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष दिग्गजों के आपसी टकराव के कारण जिला पंचायत में यह सियासी घमासान मचा हुआ है।

जिला पंचायत के घमासान की ख़बरें क्लिक कर पढ़ें>>

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...