कई पूर्व चेयरमेन भी मैदान में आना चाहते हैं

अभी तक चेयरमेन पद के पांच अध्यक्ष बने हैं जिनमें एक जसराम सिंह का देहांत हो गया जबकि चार जीवित हैं.

पहले पालिका परिषद चुनाव में नगर पंचायत के सभी पूर्व चेयरमेन चुनाव लड़ने की आकांक्षा रखते हैं। बशर्ते आरक्षण शर्तेंं उनके अनुकूल हों। निवर्तमान चेयरमेन हरपाल सिंह, पूर्व चेयरमेन रोहताश कुमार शर्मा, महेन्द्र सिंह तथा अनिल कुमार गर्ग एक बार फिर से मैदान में आ सकते हैं। इनमें हरपाल सिंह तथा महेन्द्र सिंह सामान्य और एस.सी. सीट पर लड़ने के हकदार हैं। जबकि शर्मा और गर्ग केवल सामान्य सीट होने पर ही चुनाव लड़ सकते हैं।

rohtash_anil_harpal_gajraula

हरपाल सिंह तथा रोहताश शर्मा पहली बार चुनाव लड़ने में जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्हें भविष्य में दूसरी बार मैदान में आने का इंतज़ार है। अनिल गर्ग नगर पंचायत अध्यक्ष का पहला चुनाव जीते जबकि दो बार बाद में हार गये। महेन्द्र भी उन्हीं की तरह पहला चुनाव जीतने के बाद दो बार पराजित हुए।

जरुर पढ़ें : पालिका चुनाव करीब, आरक्षण का इंतज़ार

अभी तक चेयरमेन पद के पांच अध्यक्ष बने हैं जिनमें एक जसराम सिंह का देहांत हो गया जबकि चार जीवित हैं। ये सभी एक-एक बार अध्यक्ष बने। दूसरी बार कोई नहीं बना। देखते हैं इस बार किसी नये को कुर्सी मिलेगी या परंपरा खत्म होगी?

साथ में पढ़ें : इस बार भाजपा-बसपा में कड़े मुकाबले के समीकरण

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...