प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह सपा त्याग भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद डॉ. आशुतोष शर्मा यहां हमारे संपादक जीएस चाहल से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास को इस समय भाजपा के सहारे ही गति मिल सकती है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि वे भाजपा उम्मीदवार को जिताने की पूरी कोशिश करेंगे तथा इस बार अंशु नागपाल पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा कि उनके ऐसे सभी समर्थक भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में आ गये हैं जो कल तक सपा में भी उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि वे अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में जुट गये हैं। पहले ही मजबूत भाजपा उम्मीदवार अब और अधिक मजबूत हो गयी है। उनका कहना है कि यहां किसी जाति धर्म या वर्ग की बात नहीं बल्कि यह देखना है कि नगर तथा उसके निवासियों का हित किस में है। उन्होंने कहा कि वे खानदानी चिकित्सक परिवार के चिकित्सक हैं। चिकित्सक अपने मरीज को स्वस्थ करने का काम करता है। वह यह नहीं देखता कि उसकी जाति या वर्ग क्या है?
डॉ. शर्मा ने दावा किया कि वे हमेशा मानवीय संवदेनाओं और जन सेवाओं को महत्व देते रहे हैं तथा इसी सूत्र का पालन करते रहे हैं। यही वजह है कि वे भाजपा की ओर आकर्षित हुए।
उन्होंने संवाद की इतिश्री करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के नगर निकायों में भाजपा भारी बहुमत हासिल करेगी जबकि गजरौला में वह रिकार्ड मतों से जीतेगी।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...