सपा नगर प्रमुख डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा ने नगर निकाय चुनाव के मौके पर सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इससे जहां सपा को झटका लगा है वहीं भाजपा मजबूत हुई है।
डॉ. शर्मा को हाल ही में सपा मजबूत उम्मीदवार मानकर उन्हें पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में लाना चाहती थी लेकिन उन्होंने पार्टी का वह प्रस्ताव ठुकराया और इसी के साथ सपा को ही अलविदा कह दिया। भाजपा सांसद संजीव बालियान के यहां आने पर उनके स्वागत में पहुंचकर डॉ. शर्मा ने भाजपा की शरण ली।
डॉ. शर्मा के आने से पहले से मजबूत भाजपा और मजबूत होगी इससे भाजपा की पालिकाध्यक्ष पद की उम्मीदवार अंशु नागपाल और भी मजबूत होंगी। डॉ. शर्मा और उनके समर्थक अब सपा के बदले भाजपा उम्मीदवार का चुनाव लड़ाने में जुट गये हैं।
अंशु नागपाल पहले ही बढ़त की और अग्रसर थीं। उनका चुनाव प्रचार जोरों पर है। लगातार उनके पक्ष में बढ़ती भीड़ में अब और भी अधिक इजाफा होगा।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...
Tags:
amroha news
ashutosh bhushan sharma
gajraula election
gajraula news
nagar nikay chunav
politics