वार्ड-21 में कुलदीप का जनसंपर्क तेज़

कुलदीप कश्यप लगातार जनसंपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि वे भारी मतों से जीतेंगे.
kuldeep-kashyap-gajraula-election

भाजपा नगर कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कश्यप वार्ड-21 से सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वार्ड में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्यायें सुनीं और चुनाव जीतने पर उन्हें दूर कराने का भरोसा दिलाया। कुलदीप भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सोनू कश्यप के छोटे भाई हैं। कश्यप लगातार जनसंपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि वे भारी मतों से जीतेंगे।

वार्ड-21 से अमित कुमार, रामपाल वन तथा पीतम चौहान भी उम्मीदवार हैं। इन लोगों का भी जनसपंर्क जारी है। इस वार्ड पर पहले भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र औलख ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। कश्यप का कहना है कि उन्हें भाजपा का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...