गजरौला पालिकाध्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे

यहां चार पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूती से ताल ठोके हुए हैं.

निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए अब गजरौला से 14 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं। दो उम्मीदवार दौड़ से हट गये हैं। सुनील कुमार और मलका बेगम ने अपना नामांकन वापस लिया है।

यहां चार पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूती से ताल ठोके हुए हैं जिनमें पूर्व चेयरमेन रोहताश कुमार शर्मा और अशोक कुमार कश्यप शामिल हैं।

उधर पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल की पत्नि अंशु नागपाल भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा से जाफर मलिक किस्मत आजमा रहे हैं जबकि सपा से कल्लू सिंह मैदान में हैं। रालोद ने यहां अनिल कुमार गर्ग को टिकट दिया है।

nikay-chunav-2017-gajraula

गजरौला पालिकाध्यक्ष पद के लिए ये हैं मैदान में :
1. अंशु नागपाल (भाजपा)
2. जाफर मलिक (बसपा)
3. कल्लू सिंह (सपा)
4. अनिल कुमार गर्ग (रालोद)
5. अशोक कुमार कश्यप (निर्दलीय)
6. रोहताश कुमार शर्मा (निर्दलीय)
7. सर्वेश सिंह (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)
8. इकबाल अहमद (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक)
9. कविता गौतम (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
10. मुन्ने खां (निर्दलीय)
11. मोहिनी (निर्दलीय)
12. नफीसा बेगम (निर्दलीय)
13. रेखा (निर्दलीय)
14. निकेता (निर्दलीय)

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...