भाजपा की अंशु पालिकाध्यक्ष के लिए रिकार्ड मतों से जीतीं

सबसे कम जातीय मतों वाली अंशु नागपाल अपने से बड़े जातीय समूहों के उम्मीदवारों पर भारी पड़ीं.

पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल की पत्नि अंशु नागपाल 13,242 मत प्राप्त कर पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल रहीं। यहां भाजपा की लगातार दूसरी जीत है जबकि अंशु नागपाल गजरौला पालिका परिषद का पहला चुनाव जीतने वाली उम्मीदवार हैं। उन्हें यहां की पहली नगर प्रमुख बनने का गौरव भी हासिल हुआ है।

anshu-nagpal-winner

अंशु नागपाल ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रोहताश कुमार शर्मा को भारी मतों से पराजित किया। शर्मा को 7,372 मत हासिल हुए जबकि बसपा उम्मीदवार जाफर मलिक 5,243 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। सपा के कल्लू सिंह ठेकेदार मात्र 470 मतों में सिमटकर बुरी तरह जमानत भी गंवा बैठे। कांग्रेस की कविता गौतम को 145 मत पड़े।

पालिकाध्यक्ष का चुनाव यहां पूरी तरह जाति और पंथनिरपेक्ष रहा। जातीय वोट बैंक के यहां सभी आंकड़े ध्वस्त हो गये। यही कारण रहा कि सबसे कम जातीय मतों वाली अंशु नागपाल अपने से बड़े जातीय समूहों के उम्मीदवारों पर भारी पड़ीं। सबसे बड़े जातीय वोट बैंक के उम्मीदवार सपा के कल्लू सिंह 470 मतों पर सिमट कर रह गये।

anshu-nagpal-gajraula

गजरौला पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए किसे कितने वोट मिले :
1. अंशु नागपाल (भाजपा) : 13242
2. रोहताश कुमार शर्मा निर्दलीय) : 7372
3. जाफर मलिक (बसपा) : 5243
4. इक़बाल अहमद (ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लॉक) : 872
5. मुन्ने खां (निर्दलीय) : 700
6. अनिल कुमार गर्ग (राष्ट्रीय लोक दल) : 493
7. कल्लू सिंह (सपा) : 470
8. सर्वेश सिंह (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) : 290
9. अशोक कुमार (निर्दलीय) : 215
10. निकेता (निर्दलीय) : 193
11. कविता गौतम (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) : 145
12. रेखा (निर्दलीय) : 99
13. मोहिनी (निर्दलीय) : 41
14. नफीसा बेगम (निर्दलीय) : 13

कुल उम्मीदवार : 14
कुल मतदाता : 42902
कुल पड़े मतों की सं० : 30590
विधिमान्य मतों की कुल सं० : 29425
खारिज़/रद्द मतों की सं० : 1165
कुल नोटा : 37

जरुर पढ़ें : अंशु बनीं औद्योगिक नगरी गजरौला की पहली महिला चेयरमैन


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...