गजरौला से अंशु नागपाल विजयी

अमरोहा, हसनपुर, धनौरा, गजरौला, जोया, बछरायूं, नौगांवा सादात, उझारी में बीते 26 नवंबर को मतदान हुआ था.

nikay-chunav-2017-gajraula

अंशु नागपाल गजरौला से जीत गयी हैं. उन्होंने रोहताश शर्मा और जाफ़र मालिक को परास्त किया.

3 : 30 PM : गजरौला में अंशु नागपाल बढ़त बनाये हुए हैं. रोहताश शर्मा और जाफर मालिक अभी भी उनसे पीछे चल रहे हैं.

3 : 20 PM : हसनपुर से नीलम शादाब जीतीं.

3 : 15 PM : बछरायूं में हाजी राहत विजयी हुए.

shashi-jain-amroha

2 : 40 PM : अमरोहा में भाजपा की शशि जैन आगे चल रही हैं. वे लगभग दोगुने अंतर से सपा उम्मीदवार से आगे हैं. उन्हें करीब 12500 मत मिले हैं, जबकि सपा की जैबुनिसा को अभी तक 6250 मत प्राप्त हुए हैं.

anshu-rohtash-election

2 : 20 PM : अंशु नागपाल अभी भी रोहताश शर्मा पर बढ़त बनाये हुए हैं. जाफर मालिक तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. अंशु को लगभग 6 हजार मत मिले हैं, रोहताश को 4 हजार और जाफर को करीब 3 हजार.

1 : 55 PM : गजरौला में अंशु नागपाल करीब 2000 वोटों से अधिक से रोहताश शर्मा से आगे चल रही हैं.

1 : 50 PM : धनौरा में भाजपा के राजेश सैनी और निर्दलीय राहुल अग्रवाल में टक्कर चल रही है. राजेश सैनी 550 वोटों से आगे चल रहे हैं.

amroha-dm-navneet-chahal
(फोटो : मोमिनीन कुरैशी).

1 : 40 PM : अमरोहा में मतगणना स्थल पर डीएम नवनीत चहल और अन्य अधिकारी पहुंचे.

1 : 30 PM : अमरोहा से खबर है कि वहां मतगणना स्थल पर तैनात कर्मियों ने आरोप लगाया है कि सुबह से उन्हें पानी तक नसीब नहीं हुआ है.

1 : 10 PM : गजरौला में भाजपा की अंशु नागपाल आगे चल रही हैं.

rajesh-saini-dhanaura

1 : 01 PM : धनौरा में राजेश सैनी आगे चल रहे हैं.

1 : 00 PM : हसनपुर में कविता सैनी आगे चल रही हैं.

12 : 59 PM : अमरोहा में शशि जैन लम्बी लीड ले रही हैं.

nikay-chunav-2017

12 : 05 PM : भाजपा की अंशु नागपाल, निर्दलीय रोहताश शर्मा और बसपा के जाफर मलिक एक-दूसरे से मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। अभी तक के रुझानों की बात करें तो संघर्ष चल रहा है।

11 : 00 AM : गजरौला पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला कड़ा चल रहा है। यहां त्रिकोणात्मक लड़ाई जारी है।

10 : 00 AM : अमरोहा जिले में भाजपा, बसपा, सपा में टक्कर चल रही है।

अमरोहा जिले में मतगणना जारी है। यहां अमरोहा, हसनपुर, धनौरा, गजरौला, जोया, बछरायूं, नौगांवा सादात, उझारी में बीते 26 नवंबर को मतदान हुआ था।

nikay-chunav-2017-gajraula

गजरौला पालिकाध्यक्ष पद के लिए ये हैं मैदान में :
1. अंशु नागपाल (भाजपा)
2. जाफर मलिक (बसपा)
3. कल्लू सिंह (सपा)
4. अनिल कुमार गर्ग (रालोद)
5. अशोक कुमार कश्यप (निर्दलीय)
6. रोहताश कुमार शर्मा (निर्दलीय)
7. सर्वेश सिंह (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)
8. इकबाल अहमद (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक)
9. कविता गौतम (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
10. मुन्ने खां (निर्दलीय)
11. मोहिनी (निर्दलीय)
12. नफीसा बेगम (निर्दलीय)
13. रेखा (निर्दलीय)
14. निकेता (निर्दलीय)

-टाइम्स न्यूज़.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...