अमरोहा जिले में तीन पालिका पर भाजपा, एक-एक पर बसपा और सपा विजयी

अमरोहा जिले में 6 महिलाओं की जीत हुई है. उनमें उझारी नगर पंचायत से कमाल अख्तर की पत्नी भी हैं.

अमरोहा जिला में तीन पालिकाओं पर भाजपा की जीत हुई है, जबकि एक-एक पर बसपा और सपा जीती है। वहीं तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा के दो प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जबकि नौगांवा सादात से निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

अमरोहा जिले में 6 महिलाओं की जीत हुई है। उनमें उझारी नगर पंचायत से पूर्व सपा मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी भी शामिल हैं।

जरुर पढ़ें : अंशु बनीं औद्योगिक नगरी गजरौला की पहली महिला चेयरमैन

nikay-chunav-amroha

जिले में पांच नगर पालिकायें हैं जिनमें पहले भाजपा और सपा का कब्जा था। इस बार भी हसनपुर में बसपा ने दखल दे दिया है। भाजपा की सीट पर उसने जीत हासिल कर चौंकाया है। वहीं अमरोहा में भाजपा का कब्जा हुआ है। धनौरा और गजरौला में पहले ही सीट भाजपा के पास थी।

जिले में कौन कहां जीता :
1.अमरोहा - 
विजेता : शशि जैन (भाजपा) : 23292
उपविजेता : जैबुननिसा (सपा) : 22475

2.गजरौला -
अंशु नागपाल (भाजपा) : 13242
उपविजेता : रोहताश शर्मा (निर्दलीय) : 7372

क्लिक कर पढ़ें : अंशु पालिकाध्यक्ष के लिए रिकार्ड मतों से जीतीं

3.हसनपुर -
नीलम खान (बसपा) : 12763
उपविजेता : कविता सैनी (भाजपा) : 9823

4.धनौरा -
राजेश सैनी (भाजपा) : 4270
उपविजेता : राहुल अग्रवाल (निर्दलीय) : 3312

5.नौगांवा सादात -
शाहीना (निर्दलीय) : 4849
उपविजेता : सुबीना जैदी (निर्दलीय) : 4546

6.उझारी -
हुमैरा परवीन (सपा) : 5591
उपविजेता : शहनाज़ बेगम (बसपा) : 5193

7.जोया -
नाजमा खातून (सपा) : 3700
उपविजेता : शबीना परवीन (निर्दलीय) : 2900

8.बछरायूं -
राहत हसन (सपा) : 5051
उपविजेता : शुभम शर्मा (भाजपा) : 2023

-टाइम्स न्यूज़.


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...