नारायण जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा फाज़लपुर रेलवे फाटक के समीप मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया। इस दौरान खिचड़ी वितरण भी किया तथा दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प लिया गया।
मकर संक्रांति उत्सव को असहाय लोगों की सेवा को समर्पित करते हुए खिचड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था उमेश प्रजापति द्वारा की गयी।
संस्था सचिव डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि मकर संक्रांति का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था तथा आज ही सूर्य अपने पुत्र के घर गये थे। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन पुण्य का कार्य बहुत लाभदायक माना जाता है। इसका जिक्र वेद और पुराणों में किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. चन्द्रपाल सैनी, संजीव पाल, रामरतन सिंह, नरोत्तम सिंह प्रजापति, नारायण दास, अजय कुमार, कमल सैनी, अजब सिंह नागर, सुनीता रानी आदि मौजूद रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.
Gajraula Times के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या ट्विटर पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...