भाजपा का ग्राफ गिरा: पिछली बार से कम सीटें जीतीं, कांग्रेस को दोगुना फायदा

75 नगरपालिका में से 47 सीटों पर कब्जा किया. जबकि पिछली बार 59 नगर पालिका पर जीत मिली थी.

गुजरात विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबले के बाद दर्ज करने वाली भाजपा को वहां हुए नगर पालिकाओं के चुनाव में शानदार जीत हासिल हुई है। उन्होंने 75 नगरपालिका में से 47 सीटों पर कब्जा किया। जबकि पिछली बार उन्हें 59 नगर पालिकाओं पर जीत मिली थी। साफ नजर आ रहा है कि भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है।

modi-rahul

कांग्रेस की बात करें तो उसने 16 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि पिछली बार उसे मात्र 8 सीटों पर ही जीत मिली थी। इससे स्पष्ट कहा जा सकता है कि गुजरात में कांग्रेस बढ़त की ओर जा रही है। इससे उसके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

गुजरात नगर पालिका चुनाव में किसे मिली कितनी सीटें:
भाजपा: 47
कांग्रेस: 16
एनसीपी: 1
बसपा: 1
निर्दलीय: 4
कोई परिणाम नहीं: 6 (त्रिशंकु, यहाँ किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला)
कुल सीट: 75

गुजरात नगर पालिकाओं की वार्ड वार स्थिति:
कुल वार्ड: 2060
भाजपा: 1167
कांग्रेस: 630
एनसीपी: 28
बसपा: 15
अन्य दल: 18
निर्दलीय: 202


Gajraula Times  के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक  पेज लाइक करें या ट्विटर  पर फोलो करें. आप हमें गूगल प्लस  पर ज्वाइन कर सकते हैं ...
और नया पुराने