![]() |
एमएलसी अशोक कटारिया यहां पालिका चेयरमैन शहाना परवीन के निवास पर मौजूद थे. |
एमएलसी अशोक कटारिया ने अफलगढ़ में कहा कि केन्द्र और प्रदेश कर सरकारें जनता के लिए कार्य कर रही हैं। सबका साथ, सबका विकास की बात करते हुए कटारिया बोले कि हमारी सरकारें किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहीं। इससे जनता का विकास हो रहा है। जबकि पूर्व की सपा-बसपा की सरकारों ने गरीबों और मजदूरों के साथ भेदभाव किया और उनका शोषण किया। कटारिया यहां पालिका चेयरमैन शहाना परवीन के निवास पर मौजूद थे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल- मालाओं से स्वागत किया।
कटारिया ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीब लोगों के लिए बैंक में जीरो बेलैंस के खाते खुलवाकर ऐतिहासिक कार्य किया। गैस और बिजली कनैक्शन गरीबों को बिना पैसे के उपलब्ध कराये जा रहे हैं। बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर हो गयी है।
-टाइम्स न्यूज़ बिजनौर.