![]() |
यज्ञ में उपस्थित आर्यजनों ने आहुतियों दीं और आवश्यक श्लोकों का उच्चारण किया. |
बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सहमति बनी कि यज्ञशाला के बराबर पड़ी भूमि पर एक योग भवन का निर्माण कराया जाये। इससे यहां नियमित यज्ञ और योगाभ्यास का आयोजन होता रहेगा।
बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष कल्लू सिंह ने वैदिक ज्ञान की चर्चा की और वैदिक ज्ञान को अपनी जीवन चर्चा में आत्मसात करने का आहवान किया। उन्होंने वैदिक शिक्षा को हर भारतीय तक पहुंचाना समय की जरुरत बताया।
इस दौरान यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में उपस्थित आर्यजनों ने आहुतियों दीं और आवश्यक श्लोकों का उच्चारण किया। इससे पूरा वातावरण वेदमय हो गया। देश और विश्व शांति भी कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस मौके पर भीष्म आर्य, कल्लू सिंह, हरि सिंह, संदीप, अमर सिंह ठेकेदार, जगवीर, उदयवीर, भीष्म आर्य, पूनम यादव, लता, सर्वेश, विमला, चन्द्रमोहन बन, मुनीश आदि मौजूद रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.