भाजपा से भरोसा टूटा -डॉ. जितेन्द्र

jitendra singh samajwadi party
सपा नेता ने कहा कि विकास का शोर मचाने वालों ने विकास का पहिया जाम कर दिया.
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र यादव ने कहा है कि भाजपा के शासन में युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों की आय घटी है, दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और दलित और अल्पसंख्यकों का सरकार से भरोसा टूटा है। ऐसे में लोग भाजपा से नाराज हैं तथा सपा की ओर देख रहे हैं।

सपा नेता ने कहा कि विकास का शोर मचाने वालों ने विकास का पहिया जाम कर दिया। प्रदेश और देश के अर्थतंत्र के कुप्रबंधन से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार में रुपया धराशायी है। डीजल और पैट्रोल लगातार महंगे होते जा रहे हैं। स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।

सपा नेता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए गठबंधन को जरुरी करार दिया।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.