प्रजापति चिन्तन शिविर में समाज की एकता का संदेश दिया

prajapati chintan shivir
प्रजापति समाज के लोगों को नामित किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया.
राष्ट्रीय प्रजापति महासभा का चिन्तन शिविर आदर्श बैंकेट हॉल में प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ। शिविर सायं 4 बजे तक चला। समाज के जागरूक नेतागण एक मंच पर दिखाई दिये। जिले के कोने-कोने से समाज के लोग महासभा में पहुंचे।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरेराम प्रजापति ने कहा कि आज मन प्रसन्न है कि आप द्वेष भूलकर यहां एक मंच पर साथ हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास कुमार प्रजापति ने कहा कि बीस साल से महासभा समाज हित में लड़ाई लड़ रही है। कहीं कोई घटना होती है तो हम पूरी कमेटी के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर उनकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। आपकी एकजुटता समाज के लिए सम्मान की बात है क्योंकि आज खराब मौसम होने के बावजूद आपने इतनी बड़ी संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की है। यह प्रजापति एकता का संदेश देते हुए भविष्य में नाम रोशन करेगी।

राष्ट्रीय कमेटी द्वारा जिला व प्रदेश कमेटी में समाज के लोगों को नामित किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें जयप्रकाश सिंह, मास्टर रूप किशोर, रोहित कुमार और योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह प्रजापति, बलराज, भरत लाल प्रजापति, धीरे सिंह लेखपाल, डॉ. देवराज सिंह, रामनिवास गोला, मास्टर समर पाल सिंह शामिल हैं।

मास्टर जतन स्वरुप एडवोकेट, देवराज प्रजापति, सोनिया प्रजापति, नीरज कुमार प्रजापति, उत्तम सिंह प्रजापति आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में बलराज प्रजापति, धीरे सिंह, मास्टर जतन, महेंद्र सिंह   प्रजापति, अंकुर, सैंकी, कमल सिंह, रामकिशोर, सतपाल सिंह,  पातीराम, गंगाराम, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.