![]() |
शम्भू मिष्ठान के स्वामी और समाजसेवी अरविन्द अग्रवाल ने दिवाली की धुंध पर विचार रखे. |
कई सामाजिक तथा व्यापारिक संगठनों से जुड़े अरविन्द अग्रवाल का कहना है कि आज वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रदूषण की समस्या है जो लगातार बढ़ रही है। इसके बहुत से कारण हैं। ये समस्यायें बढ़ते भौतिक कद और प्राकृतिक दोहन के कारण खतरनाक स्तर पर पहुंच गयी है। आज कई शहरों में सांस लेना दूभर है। हमें प्रदूषण को रोकने के प्रति गंभीर होना होगा। दीपावली सहित कई मौकों पर अंधाधुंध आतिशबाजी भी प्रदूषण का एक कारण है जिस पर काबू करना बड़ी बात नहीं। दीपावली ज्ञान के प्रकाश का पर्व है। उसे आतिशबाजी जैसी खतरनाक धुंध से बचाना होगा।
गजरौला के अन्य लोगों के विचार क्लिक कर पढ़ें >>