![]() |
नवीन गर्ग के अनुसार दीपावली पर प्रदूषण करने के बजाय उसे पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाना चाहिए. |
जागरुक युवा व्यापारी नवीन गर्ग हमेशा जनहितैषी कार्यों में रुचि रखते हैं। वे सभी पवित्र त्योहारों को पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। दीपावली को वे महान पर्व मानते हैं। उनका कहना है कि लोग सदियों से इस पर्व पर घर-बार, मकान-दुकान सभी जगह बारीकी से सफाई और रंगायी-पुताई कराते हैं। दीपों के इस पर्व पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा का प्रचलन है। उनके स्वागत में दीप जलाकर लोग अपने यहां आगमन की प्रार्थना करते हैं। ऐसे मौके पर सुगंधित सामग्री के बजाय आतिशबाजी करना किसी भी तरह उचित नहीं। वायुमंडल के खतरनाक प्रदूषण स्तर पर पहुंचने से यह और भी हानिकारक और घातक है। हमें इसमें बदलाव लाना होगा।
दीपावली पर अन्य लोगों के विचार क्लिक कर पढ़ें >>