![]() |
प्रमोद कुमार कहते हैं कि इस त्योहार में प्रदूषण करने वाली आतिशबाजी का कोई अर्थ नहीं. |
शिवशक्ति आयरन स्टोर के स्वामी तथा सामाजिक चिंतक प्रमोद कुमार गर्ग का मानना है कि दीपावली हमारे देश के बहुसंख्यक समुदाय का बहुत ही पवित्र पर्व है जिसमें सभी वर्गों के लोग हर्षोल्लास से शामिल होते हैं। दीप जलाना इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत है। यह पर्व हमें अज्ञान रुपी अंधकार से प्रकाश रुपी ज्ञान की ओर ले जाने का संदेश देता है। रही बात हर्षोल्लास की, तो जब अज्ञान से ज्ञान की ओर आ गए तो वातावरण को प्रदूषित करने वाली आतिशबाजी का यहां कोई अर्थ नहीं रह जाता। गलत परंपराओं को समाप्त करने से ही हम सब का भला है।
दीपावली पर अन्य लोगों के विचार क्लिक कर पढ़ें >>