![]() |
चौधरी ने दावा किया कि नया वर्ष नगर को और भी आगे ले जायेगा. |
लप्पी चौधरी ने दावा किया कि नया वर्ष नगर को और भी आगे ले जायेगा। वह दिन दूर नहीं जब यह देशभर में पहले स्थान पर होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस गति से यहां पालिकाध्यक्ष कार्य करा रही हैं उससे तो नये साल में ही गजरौला देश का सबसे स्मार्ट शहर बन सकता है।
जरूर पढ़ें : विकास, स्वच्छता और सौन्दर्य की राह पर गजरौला पालिका
देवेन्द्र नागपाल के युवा समर्थन पर भरोसा है कि नागपाल दम्पत्ति के कार्य से प्रभावित होकर पार्टी नागपाल को सांसद उम्मीदवार बनायेगी। लप्पी का तर्क है कि जिस प्रकार प्रदेश में सपा-बसपा तथा रालोद गठबंधन बन रहा है, उससे भाजपा के सामने बड़ी चुनौती है जिसके लिए दमदार उम्मीदवार ही सफल हो सकता है। लप्पी ने बताया कि जनता नेताओं के काम को देखकर मतदान करने लगी है।
अंशु नागपाल और देवेन्द्र नागपाल की सोच और संयुक्त प्रयास से गजरौला में जो विकास हुआ है उसकी गूंज दूर तक है। लोग चाहते हैं कि इस तरह का काम सभी जगह हो तो बेहतर होगा। ऐसे में यदि भाजपा अमरोहा से देवेन्द्र नागपाल को मैदान में उतारे तो भाजपा की राह आसान होगी।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.