बूथ सम्मेलन को संबोधित करने अमित शाह और योगी गजरौला में

अमित शाह और योगी गजरौला
बूथ अध्यक्षों को चुनावी तैयारी और भाजपा को विजयी बनाने के टिप्स देने के सिलसिले की पहल.
क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन को संबोधित करने यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपरान्ह ढाई से तीन बजे के बीच पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।

विधायक राजीव तरारा

यह सम्मेलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों के बूथ अध्यक्षों को चुनावी तैयारी और भाजपा को विजयी बनाने के टिप्स देने के सिलसिले की पहल है। एक तरह से लोकसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल गजरौला से फूंका जा रहा है। गजरौला भाजपा विधायक राजीव तरारा के क्षेत्र का नगर भी है।

योगी गजरौला में

सुरक्षा की दृष्टि से गजरौला की सीमा सील
दो दिन पूर्व से ही रमाबाई डिग्री कॉलेज में सभा स्थल को पुलिस प्रशासन ने कब्जे में लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वहां आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगाह बनाए रखने का इंतजाम किया है। दोनों नेताओं के आगमन से पूर्व नगर की पूरी सीमा को सील कर दिया है। सभा स्थल के आसपास के मार्गों का आवागमन बंद है तथा मैदान के करीब से गुजर रही विद्युत लाइनों की बिजली तक काट दी है।

पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल

क्षेत्रीय भाजपा नेता शाह-योगी की प्रतीक्षा में
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, सांसद कंवर सिंह तंवर, भाजपा किसान मोरचा जिला प्रभारी चौ. भूपेन्द्र सिंह, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी, पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल तथा भाजपा संगठनों के तमाम पदाधिकारी सभा स्थल पर पहुंच गये हैं। भाजपा नेताओं के वाहन खड़े करने को अलग स्थान दिया गया है। एसपी विपिन ताडा स्वयं मौके पर दल-बल सहित मौजूद रहे।

बूथ सम्मेलन

~टाइम्स न्यूज़ गजरौला.