 |
विकास रस्तौगी बहुत ही मृदु स्वभाव, मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति थे.
|
गजरौला के प्रमुख व्यवसायी विकास रस्तौगी का शुक्रवार की रात लगभग दस बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 52 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन से जहां उनकी पत्नी, बच्चे तथा सभी परिजनों में शोक व्याप्त हो गया वहीं नगर के सभी वर्गों के लोगों को दुख हुआ है। विकास रस्तौगी बहुत ही मृदु स्वभाव, मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति थे।
शनिवार में गंगा तट पर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाने समय उनके शव के दर्शन करने वालों की भारी संख्या थी। उनका हंसमुख चेहरा और उस पर झलकती अपनत्व की आभा लोगों की स्मृति पर अमिट छाप छोड़ गयी।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.