आज वतन लौटेंगे भारतीय वायु सेना के जांबाज अभिनन्दन

वायु सेना के जांबाज अभिनन्दन
भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान ने अभिनन्दन को सकुशल लौटाने को कहा है.
वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर ​अभिनन्दन आज वतन लौट रहे हैं। उनका परिवार वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हो गया है। वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल उन्हें लेने वाघा बॉर्डर जायेगा। अभिनन्दन को पाकिस्तान ने हाल में हिरासत में लिया था। वे मिग 21 में सवार थे। पाकिस्तान के द्वारा किये गये हमले को रोकने के लिए उन्होंने दिलेरी दिखाई थी। अपनी जान पर खेलकर उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। अभिनन्दन का प्लेन भी क्रैश हो गया था। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया था।

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कल संसद में घोषणा की कि अभिनन्दन को शुक्रवार को रिहा किया जायेगा। आज दोपहर तक वे भारत में लौट आएंगे। भारत के कड़े रुख और दुनिया में अलग-थलग पड़ रहे पाकिस्तान ने अभिनन्दन को हमारे देश को सकुशल लौटाने को कहा है।

परिवार वाघा बॉर्डर

भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने गुरुवार को मीडिया को बताया था कि भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

पाकिस्तानी संसद में अभिनन्दन की रिहाई की घोषणा के बाद वहां के सांसदों ने मेजें थपथपा कर सराहना की थी। हालांकि भारत का पाकिस्तान के प्रति रुख कड़ा है जिसका संदेश पूरी दुनिया में गया है।

-टाइम्स न्यूज़.