गजरौला में दैनिक रेलयात्री सुरक्षा परिषद का गठन

गजरौला में दैनिक रेलयात्री सुरक्षा
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। बैठक मालगोदाम परिसर में हुई.

दैनिक रेलयात्री सुरक्षा परिषद की बैठक में परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर रेल यात्रियों की सुरक्षा और अधिकांश तीव्रगामी रेलगाड़ियों के यहां रुकने के लिए प्रयास का निर्णय लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भीष्म आर्य और अध्यक्ष एलसी गहलौत रहे। संचालन नवीन गर्ग ने किया।

नयी कमेटी में कामेन्द्र त्यागी अध्यक्ष, अजय शर्मा और उमेश कुमार सैन उपाध्यक्ष, नवीन गर्ग महामंत्री, डॉ. एलसी गहलौत, भीष्म आर्य तथा रामचन्द्र अग्रवाल संरक्षक, दयानंद शर्मा, डॉ. जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सैनी, राजकुमार अग्रवाल, अंकुर चौहान, पूरन सिंह, डॉ. वीके सिंह सदस्य चुने गए। ब्रह्मपाल चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। बैठक मालगोदाम परिसर में हुई।

~टाइम्स न्यूज़ गजरौला.