लोकसभा चुनाव 2019 : सात चरणों में होगा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सातों चरणों में मतदान होगा.

लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा। आखिरी चरण 19 मई को है जबकि 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। कुल सात चरणों में इस बार मतदान होगा। यह घोषणा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने की।

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सातों चरणों में मतदान होगा। इस बार दस लाख पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। हर पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। टोल फ़्री नंबर 1950 पर वोटिंग लिस्ट से जुड़ी जानकारी ली जा सकेगी।

क्लिक कर पढ़ें : अमरोहा में 18 अप्रैल को मतदान

17वीं लोकसभा के गठन के लिए 90 करोड़ मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक 18 से 19 साल की उम्र के डेढ़ करोड़ वोटर इस चुनाव में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। आठ करोड़ 43 लाख नए मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

loksabha chunav dates

लोकसभा चुनाव 2019 का कार्यक्रम -

पहला चरण: 11 अप्रैल
20 राज्यों की 91 लोकसभा सीट पर चुनाव

दूसरा चरण: 18 अप्रैल
13 राज्य, 97 सीट

तीसरा चरण: 23 अप्रैल
14 राज्य, 115 सीट

चौथा चरण: 29 अप्रैल
9 राज्य, 71 सीट

पांचवा चरण: 06 मई
7 राज्य, 51 सीट

छठा चरण: 12 मई
7 राज्य, 59 सीट

सातवां चरण: 19 मई
8 राज्यों की 59 लोकसभा सीट पर चुनाव

मतगणना: 23 मई, 2019.