![]() |
सपा नेता ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के पक्ष में जोरदार लहर है. |
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र यादव ने दावा किया है कि इस बार अमरोहा संसदीय सीट पर गठबंधन उम्मीदवार दानिश अली भारी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान, मजदूर, दलित तथा अल्पसंख्यक भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जबर्दस्त मतदान किया है।
सपा नेता ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के पक्ष में जोरदार लहर है, जिससे भाजपा को करारा झटका लगने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक प्रचार माध्यमों के जरिए भाजपा विपक्ष को बदनाम करने की जीतोड़ कोशिश कर रही है। देश की जनता समझदार है जिस पर भाजपा के दुष्प्रचार का कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के बजाय भाजपा नेता नए—नए जुमले गढ़कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। जिन्हें जनता अच्छी तरह समझ रही है। लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.