![]() |
संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को स्वाध्याय व वृक्षारोपण का संकल्प कराया गया. |
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संरक्षक चंद्रमोहन बन ने कहा कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि आज ही के दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। जिन्होंने वेद, शास्त्रों का विस्तार व अनुवाद सरल-सहज भाषा में किया। उन्होंने अनेक ऐतिहासिक ग्रंथों की रचना की। आषाढ़ माह से ही चर्तुमास योग प्रारंभ होता है जिसमें चार माह तक आश्रमों में ऋषि-मुनि सर्वजन हिताय प्रवचन व दिशा-निर्देश देते हैं।
इस अवसर पर भीष्म आर्य, ओंकार सिंह, ताराचंद, हरपाल सिंह, यतेन्द्र, प्रदीप, अमित, भारत सिंह, अमर सिंह, प्रभा देवरा, पूनम यादव, राजबाला, संतोष कौर, मायादेवी, आदि उपस्थित रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.