![]() |
मौजूदा समय में स्वतंत्र देव उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं |
गुरु पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने कर्मठ नेता स्वतंत्र देव को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है जिससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। भाजपा जिला कार्यालय अमरोहा में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, डॉ. मनन कौशल, रामसिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी, अतुल पंडित, डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, चौधरी रामवीर सिंह, रामनिवास गोला, विशाल वाल्मीकि, अंकुर नागर आदि उपस्थित रहे।
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.