![]() |
क्लब की ओर से दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर प्रदान की गयी तथा एक बच्ची को गोद लिया गया. |


जुबिलेंट आफिसर्स क्लब में रोटरी इनरव्हील क्लब के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने सामाजिक कार्यों में क्लब की भागीदारी को लेकर चर्चा की। पूनम सिंह को क्लब का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। अब से वह इसकी कमान संभालेंगी। उन्होंने कहा कि क्लब सतत प्रगति पथ पर अग्रसर है और भविष्य में इसके और बेहतर परिणाम आयेंगे। सभी सदस्यों का उन्होंने आभार जताया।

पूनम सिंह ने मिशन ममता के अंतर्गत एक दिव्यांग महिला अंगूरी देवी को व्हील चेयर प्रदान की। साथ ही उन्होंने एक अनाथ बच्ची प्रांशी को गोद लेने की घोषणा की।
इस अवसर पर रोहिणी कंसल, संगीता रे, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहीं।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.