![]() |
आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा मौजूदा समय में राज्यसभा में सांसद हैं. |
इससे जयाप्रदा को झटका लगा है। उन्हें यहाँ से टिकट की उम्मीद थी। वह लोकसभा चुनाव में आजम खां से बुरी तरह पराजित हुई थीं।
सपा के कद्दावर नेता आजम खां के लोकसभा सांसद बन जाने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली थी। अब उसपर जल्द उपचुनाव होना है।
आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा मौजूदा समय में राज्यसभा में सांसद हैं। उन्हें सपा ने राज्यसभा में भेजा है।
उधर सबसे अधिक मायूसी जयाप्रदा को हाथ लगी है क्योंकि वह लंबे समय से रामपुर में डटी थीं। वह लोकसभा चुनाव में आजम खां से बुरी तरह हारने के बाद यही उम्मीद लगाये बैठी थीं कि इस बार विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी उनपर भरोसा कर टिकट दे सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
रामपुर आजम खां का गढ़ है। यहां से वह वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं।
-टाइम्स न्यूज़ रामपुर.