![]() |
विधायक ने नगलिया मेव, टोकरा पट्टी, रहदरा, कर्मल्लीपुर, खाईखेड़ा, अहरोला गांवों में पदयात्रा की। |
विधायक ने नगलिया मेव, टोकरा पट्टी, रहदरा, कर्मल्लीपुर, खाईखेड़ा, अहरोला गांवों में पदयात्रा की।
भाजपा विधायक ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय उन्नति में जन भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण के लिए हम सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। राजीव तरारा ने पर्यावरण संतुलन बिगड़ने पर चिंता व्यक्त की और उसके संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की अपील की। सड़कों के किनारे, खेतों तथा आवासीय परिसरों में भी यथायोग्य पौधे लगाये जाने चाहिए।

पदयात्रा में मौजूद सुरेन्द्र औलख ने कहा कि देश की आजादी के लिए भारतीय माताओं के अनेक सपूतों ने बलिदान दिया। हम सभी को आज भी देश के लिए त्याग हेतु तैयार रहना चाहिए। विधायक के साथ राजीव चौहान, शुभम चौधरी, पवन चौधरी, विपिन त्यागी, ओमकार सिंह, जितेन्द्र सैनी, महकपाल सिंह, मनोज प्रधान, सतपाल पाल, हरेन्दर सिंह आदि भी पदयात्रा में शामिल रहे।
~टाइम्स न्यूज़़ गजरौला.