![]() |
दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. |

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कंपनी के मूल्यों पर जोर देते हुए संपूर्ण नियम कानूनों का पालन करते हुए कार्य संचालन पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सीओओ अनंत पांडे तथा सीओएम सीबी भारद्वाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण व कार्य के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा का संपूर्ण ध्यान रखने पर बल दिया गया।

इकाई प्रमुख राधेश्याम सिंह ने इकाई की प्रगति रिपोर्ट बताई। उन्होंने गजरौला टीम का आभार व्यक्त कियाl एग्री बिजनेस के प्रमुख शेषाद्रि राव कोली ने सभी के सहयोग से बिजनेस संचालन पर बल दिया। इकाई के विभिन्न विभागों को आपसी प्रतिस्पर्धा हेतु पुरस्कृत किया गया। 83 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया।

इस दौरान अमित जोशी, अमित चौधरी, कृपाल सिंह, शैलेंद्र अरोड़ा सहित कंपनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसून अग्रवाल ने किया।
~टाइम्स न्यूज़ गजरौला.