![]() |
"इस संकट की घड़ी में उनसे जो भी बन पाया उसे देश के लोगों की सेवा के लिए दे रहे हैं". |
गुरुद्वारा चौपला के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह ने एक लाख रुपए कोष के लिए भेजे हैं। उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में उनसे जो भी बन पाया उसे देश के लोगों की सेवा के लिए दे रहे हैं तथा उम्मीद करते हैं कि हम सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद देने को आगे आना चाहिए।
उल्लेखनीय है गजरौला के ही एक युवा कारोबारी शुभनीत सिंह ने पांच लाख रुपये देकर यहां से शुभ कार्य की शुरुआत की। विधायक राजीव तरारा, यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान तथा विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी ने भी आर्थिक मदद दी है। उसके बाद सरदार अमरजीत सिंह ने यह प्रयास किया है।
~टाइम्स न्यूज़ गजरौला.