ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की कमान अशोक कश्यप के हाथों में

ashok-kumar-kashyap
जी.पी. सिंह प्रशंसनीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं.
न्यायाधीश अनुप्रिया कश्यप के पिता और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार कश्यप को कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किया गया है। वे घनेन्द्र पाल सिंह का स्थान लेंगे। जी.पी. सिंह इसी के साथ कार्यकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्त हो गये हैं। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में कॉलेज को शिक्षा और अनुशासन में नयी ऊचाईयों तक पहुंचाया।

ashok-kumar-kashyap-gajraula

अशोक कुमार कश्यप 4 अक्टूबर 2002 से वर्ष 2004 तक आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्योहारा में प्रधानाचार्य के पद पर रहे। उसके बाद 1 नवंबर 2010 से ज्ञान भारती इण्टर कॉलेज से जुड़े हैं।

ashok-kumar-kashyap-gajraula
ashok-kumar-kashyap-gajraula

नए प्रधानाचार्य अशोक कुमार कश्यप बेहद सरल, सुशील, सहृदय तथा मृदुभाषी लेकिन कठोर अनुशासित व्यक्तित्व हैं। प्रबंध समिति की ओर से रोहताश कुमार शर्मा तथा अरविन्द अग्रवाल ने नव नियुक्त प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली से संतुष्टि जाहिर करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि उनके हाथों में कॉलेज चहुंमुखी प्रगति करेगा और छात्र-छात्रायें लाभान्वित होंगे।

इस दौरान समस्त स्टाफ तथा प्रबंध कमेटी की ओर से जी.पी. सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।

साथ में पढ़ें : डॉ. जयपाल सिंह शिव इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य नियुक्त

~टाइम्स न्यूज़ गजरौला.