![]() |
खादर क्षेत्र के मुरादपुर गांव के डॉ. जयपाल सिंह शिव इण्टर कॉलेज के छात्र भी रहे हैं. |
डॉ. जयपाल सिंह यहीं के खादर क्षेत्र के मुरादपुर गांव के किसान परिवार से हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े खादर में जिस समय यातायात की सुविधायें नहीं थीं और बाढ़ की भीषण विभिषिका से खादर क्षेत्र अलग-अलग सा पड़ जाता था। उस समय जयपाल सिंह हाथ में थैला लेकर जैसे-तैसे गांव से 16-17 किलोमीटर दूर पैदल ही शिक्षा अध्ययन का सफर तय करते थे।
उन्होंने संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद 1982 में मुरादाबाद से अंग्रेजी में एम.ए. किया। 1989 में उन्हें गजरौला के शिव इण्टर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर सेवा का मौका मिला। उन्होंने इसी दौरान इतिहास में पीएचडी की और कॉलेज के सबसे सीनियर प्रवक्ता बन गये। उनकी लग्न, परिश्रम और ईमानदारी ने 31 मार्च को उसी कॉलेज के प्रधानाचार्य का पद सौंप दिया जहां वे इंटरमीडिएट तक छात्र रहे थे। वे जिला पंचायत तथा नगर पालिका के सदस्य भी चुने गये। सम्प्रति गुर्जर महासभा के महासचिव भी हैं। उनकी उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
साथ में पढ़ें : ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की कमान अशोक कश्यप के हाथों में
~टाइम्स न्यूज़ गजरौला.