![]() |
मारीशा शुक्ला फ्रांस में पढ़ाई कर रही थी. 15 मार्च को वह भारत लौटी थी. |

मारीशा शुक्ला फ्रांस में पढ़ाई कर रही थी। 15 मार्च को वह भारत लौटी थी। 17 मार्च को उसे बुखार और खांसी की दिक्कत सामने आई। उसकी जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद मारीशा को अस्पताल में भर्ती किया गया। वह जिले की पहली कोरोना पॉज़िटिव मरीज थी।
उसके बाद 29 मार्च को मारीशा का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 31 मार्च को उसकी रिपोर्ट आई जो पॉजिटिव थी। दूसरा सैंपल 3 अप्रैल को भेजा गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उसके बाद शुक्रवार को जब उसकी निगेटिव आई तो उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे बुके देकर शुभकामनायें दी गईं।
~टाइम्स न्यूज़ मुरादाबाद.