![]() |
सभी मोहल्लों में पालिका कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर सेनिटाइजर का छिड़काव प्रतिदिन कर रहे हैं. |
नगर के लक्ष्मी नगर, सुल्तान नगर, अल्लीपुर भूड़, नाईपुरा, मछली मंडी, तिगरिया भूड़, विजय नगर, अतरपुरा, कवि नगर तथा फाजलपुर मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था। इन सभी मोहल्लों में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर सेनिटाइजर का छिड़काव प्रतिदिन कर रहे हैं। इ.ओ. विजेन्द्र सिंह पाल और स्वच्छता प्रभारी आदेश कुमार की निगरानी में यह काम जारी है।

प्रशासन ने नगर के लोगों को घरों से बाहर निकलने पर सख्त हिदायत दी है तथा प्रतिदिन लॉकडाउन के उल्लंघन में अनेक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जबकि कई जगह कई लोग पुलिस की मार के शिकार भी हो रहे हैं। लोग लॉकडाउन खत्म होने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला (अमरोहा).