 |
हमारे कोरोना योद्धा सम्मान के हकदार हैं। वे अपने कार्य में पूरी तरह जुटे हुए हैं.
|
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने कर्मयोगी कोरोना योद्धाओं का अंगोछा पहनाकर अभिनंदन किया। उनका कहना है पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और चिकित्सक दिन और रात जनता की सेवा में निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर कार्य में लगे हैं। उन्हें अपने परिवार की चिंता न होकर जन-जन की चिंता है। इसीलिए उनका उत्साहवर्धन तथा सम्मान करना हमारा परम् कर्तव्य है। उन्होंने इसे पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से किया कार्य बताया।
डॉ. प्रजापति ने कहा कि हमारे कोरोना योद्धा सम्मान के हकदार हैं। वे अपने कार्य में पूरी तरह जुटे हुए हैं। उनका सम्मान करना ईश्वर का सम्मान करना है।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह प्रजापति, सुभाष गुप्ता, ब्रह्मपाल चौहान, सतीश चौहान आदि लोग सेवा कार्य में उपस्थित रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.