![]() |
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्वारंटीन सेंटर, राहगीरों, कुष्ठ आश्रम आदि में भी भोजन दिया गया. |
गजरौला के रमाबाई अंबेडकर डिग्री कॉलेज में प्रवासी मजदूर रुके हुए हैं। कॉलेज में शेल्टर होम बना दिया गया है। यहां प्रवासी मजदूरों को मोदी-योगी रसोई के द्वारा भोजन उपलब्ध कराया गया। साथ ही राहगीरों को भिजवाने के लिए लगाई गयी बसों में भी भोजन वितरित किया गया। कुष्ठ आश्रम में भी भोजन उपलब्ध कराया गया।


इस दौरान वीर सिंह भगतजी, डॉ. उत्तम प्रजापति, रामवीर सिंह गुर्जर, तेजपाल सिंह, धर्मेन्द्र उर्फ लालू, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शरद गर्ग, रामरतन सिंह जाटव आदि उपस्थित रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला (अमरोहा).