प्रवासी मजदूरों की सेवा के लिए सामाजिक संगठन और आम लोग आगे आ रहे हैं, देखें तस्वीरें

lockdown-migrants
कोई भूखा-प्यास न रहे इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठन व आम लोग भोजन आदि सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं.
कोरोना एक तरफ जहां महामारी के रुप में कहर ढहा रहा है, वहीं दूसरी ओर पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा के लिए कुछ लोग व संस्थायें आगे आकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। ब्रजघाट में काफी संख्या में मजदूर रोज आ रहे हैं। उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। कोई भूखा-प्यास न रहे इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठन व आम लोग उन्हें भोजन आदि सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रस्तुत हैं इस दौरान की कुछ तस्वीरें :

hapur-lockdown

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. शशि शर्मा ने गरीबों,असहाय व निराश्रितों को मास्क व राशन की किट बाँटते हुए मदद के लिए बढ़ाये कदम। शशि शर्मा कोरोना वायरस से बचाव के लिये अपने हाथों के बनाये लगभग 500 मास्क पहले ही वितरित कर चुकी है। वे लोगों को खाद्य सामग्री जिसमें आटा, चीनी, चावल, दाल, रिफाइंड, सरसों तेल, नमक व मसाले शामिल हैं वितरित कर रही हैं।

lockdown-hapur

डॉ. शशि पिलखुवा स्थित केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग अध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय सेवा योजना जिला हापुड़ की नोडल अधिकारी भी हैं।

migrants-in-buses

संस्था साध संगत डेरा श्री सद्गुरु भगवान दास जी के द्वारा गरीबों व निराश्रितों की सेवा जारी है। उनकी ओर से लोगों को खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया जा रहा है।

brijghat-hapur

भारत की अग्रणी माईक्रो फाईनेंस कम्पनी व सत्या माइक्रो कैपिटल लि. द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सिलसिला लगातार जारी है। कंपनी के कर्मचारी खाद्य सामग्री लाकर लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।

-ब्रजघाट (हापुड़) से नरेश शर्मा.