
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर द्वारा संचालित कच्चे राशन किट को मंडल के पदाधिकारियों द्वारा गरीब कमजोर व असहाय वर्ग के लोगों में वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। इस खतरनाक वायरस के लिए सरकार ने जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन जैसे सुरक्षित उपायों को अपनाकर प्रदेश और देश की जनता को बचा लिया लेकिन मेहनतकश लोगों के सामने दो वक्त की रोटी के लाले पड़ने लगे। उनकी दीन हीन दशा को देखकर पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर से प्रवासी श्रमिकों की कच्चा व पक्के राशन, मास्क, साबुन व सैनिटाइजर आदि के द्वारा सेवा कार्य जनपद के प्रत्येक मण्डल में कच्चे राशन की किट द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह प्रजापति, मास्टर रूप किशोर सिंह प्रजापति, महामंत्री अंकुर नागर, रितिक कुमार प्रजापति, पिंटू कुमार नरेंद्र त्यागी ,सोनू गिल आदि लोग उपस्थित रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.