
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति द्वारा नाईपुरा सेक्टर की एक बैठक सेक्टर संयोजक तेजपाल सैनी के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक के मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा हरपाल सिंह ने कहा कि आज देश दुनिया कोरोना महामारी काल से गुजर रही है। महासंकट काल में प्रदेश व केंद्र सरकार और संगठन द्वारा जनता के हित में अनेक जनकल्याण कारी कार्य किये। आज भी जनता भाजपा के साथ है। भविष्य में भी रहे। इसलिए पार्टी का लक्ष्य है 'मेरा बूथ सबसे मजबूत'। बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में सेक्टर संयोजकों को बूथ सत्यापित करने का गुरु मंत्र दिया गया।

डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर आयोजित होना है। बूथ कमेटी सत्यापन अनिवार्य है क्योंकि बूथ की मजबूती ही पार्टी की मजबूती है। पार्टी प्रत्येक जाति-सम्प्रदाय के व्यक्तियों को बूथ कार्यकारणी में स्थान दे रही है। जिससे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास कायम रहे।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ.काविन्द्र सिंह, नरेंद्र त्यागी, तेजपाल सैनी, संदीप कुमार गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि चौहान, विजयपाल चौहान, आशाराम सैनी आदि उपस्थित रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.