
समाजसेवी एवं भारतीय सीमा सुरक्षा बल के पूर्व सदस्य तेजवीर सिंह अलुना ने अपने जन्मदिन पर पौधारोण किया तथा जरूरतमंदों को फल वितरित किए। यह उनका 47वां जन्मदिन है।
गजरौला स्थित कुष्ठ आश्रम में तेजवीर सिंह अलुना ने पौधारोण किया। उन्होंने वहां जरूरतमंदों को फल आदि वितरित किये।

इस अवसर पर अलुना ने कहा कि वे सर्व शक्ति से यही प्रार्थना करते हैं कि पूरी निष्ठा, लगन और सच्चाई के साथ देशहित समाज हित के कार्य करते रहें।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.