
वन महोत्सव के अवसर पर गजरौला में जगह-जगह पौधारोपण किया गया। जुबिलेंट लाइफ सांइसेज लि. में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव एस. राधा चौहान, डीएम उमेश मिश्र आदि ने पौधे लगाए। साथ ही पूर्व विधायक हरपाल सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. उत्तम प्रजापति आदि ने पौधारोपण किया।



जुबिलेंट लाइफ साइंसेज में पौधारोपण के दौरान साईट हैड राधेश्याम सिंह, हैड पीआर सुनील दीक्षित आदि मौजूद रहे.

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एससी मोर्चा हरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शरद गर्ग, भाजपा नेता डॉ. राजीव शुक्ला, जिला पंचयात सदस्य महेश प्रधान, नगर मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. उत्तम प्रजापति, मंडल महामंत्री अंकुर नागर, डॉ. रविन्द्र शुक्ला एडवोकेट , मास्टर जयवीर सिंह एवं वन विभाग से रेंजर करण सिंह, वन दरोगा मनोज सिंह, राजीव उपाध्याय आदि स्टाफ मौजूद रहे।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.