अमरोहा जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही स्वागत को उमड़े भाजपा नेता व कार्यकर्ता.
डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की जीत से गदगद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमरोहा पहुंचने से पहले ही जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। डॉ. ढिल्लो जीत के बाद जैसे ही खुली जीप से भाजपा नेताओं के साथ जोया पहुंचे, वहां प्रतीक्षारत भाजपाइयों में जोश और खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद जोया अमरोहा मार्ग पर स्थित जिला कार्यालय पर उन्हें रोक कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
जोया में सड़क किनारे खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरु कर दी और स्वागत में फूल मालायें पहनाईं। डॉ. ढिल्लो ने जीत के लिए मतदाता शिक्षकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान डॉ. ढिल्लो का स्वागत करने वालों में विजयवीर सिंह, माया गुप्ता, धीरज गुप्ता, महताब आलम, अमित गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अनिल त्यागी, खजान सिंह, गुरनाम सिंह, जसविंदर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुरबचन सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि शामिल थे।
इसके बाद जैसे ही डॉ. ढिल्लो का काफिला भाजपा जिला कार्यालय पर रुका तो पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौजूदा लोगों को जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने मिठाई खिलाई। लोगों से मिलकर सभी का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. ढिल्लो पक्का बाग चौराहा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पार्टी के पदाधिकारी तथा अनेक कार्यकर्ता उनके साथ वहां मौजूद रहे। यहां काफी देर तक भाजपा और डॉ. ढिल्लो के समर्थन में जोरदार नारेबाजी होती रही। इस मौके पर राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, ताबिश आब्दी, आशा आर्या, सीमा रायजादा, रंजना ढिल्लो, पिंकी वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर बछरायूं में एएनडीपी कॉलेज में डॉ. ढिल्लो की जीत की खबर से उत्साहित प्रधानाचार्य सतवीर सिंह ने मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई। यहां कपिल रस्तौगी, संजय शर्मा, हरेन्द्र सिंह, शिवराम शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.