वीरेन्द्र सिंह वर्षों से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में बराबर सहभागी होते रहे हैं तथा क्षेत्रीय विकास में अपनी भागीदारी से कभी पीछे नहीं हटे.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौ. वीरेन्द्र सिंह जिला पंचायत के वार्ड 11 से मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में उतरेंगे। इस वार्ड में उनके लोगों से बहुत ही मधुर और नजदीकी संबंध हैं। वे वर्षों से सभी वर्गों के बीच अपनी सेवायें देते आ रहे हैं। इसी वार्ड के सलेमपुर-भारापुर बीडीसी सदस्य का चुनाव उन्होंने ब्लॉक में सबसे बड़े अंतर से जीता था तथा जिला पंचायत के वार्ड 11 से भी वे सदस्य का चुनाव जीत चुके हैं।
केवल इसी क्षेत्र या जनपद में ही नहीं बल्कि उन्होंने क्षेत्र से बाहर भी जनहित के काम किए हैं। वे निजि हितों को दरकिनार कर हमेशा समाज हित को महत्व देते हैं। वार्ड 11 के गांवों का दौरा करने पर पता चलता है कि अधिकांश लोग खुलकर उनके पक्ष में हैं। चौ. वीरेन्द्र सिंह कि स्वच्छ छवि तथा विवाद रहित जीवन शैली उनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह है। यह गुण आजकल ज्यादातर नेताओं में दिखाई नहीं पड़ता।
गजरौला से बाहर उत्तर में उनके द्वारा बनाया स्कूल अपने आप में एक मिसाल है। क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा की दृष्टि से इस संस्था का अपना स्थान है।
वीरेन्द्र सिंह वर्षों से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में बराबर सहभागी होते रहे हैं तथा क्षेत्रीय विकास में अपनी भागीदारी से कभी पीछे नहीं हटे। ग्राम छीतरा के स. जयशरन सिंह, ढकिया के अशोक चाहल, कुमराला के पूर्व प्रधान मूलचन्द सिंह, जमानाबाद-हफीजपुरा के पूर्व प्रधान माखन सिंह, जोगीपुरा के राजेन्द्र सिंह, फत्तेहपुर के भगतपूरन सिंह जैसे कद्दावर माहनुभावों ने वीरेन्द्र सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रतिनिधित्व दिए जाने का लोगों से आग्रह किया है।
-टाइम्स न्यूज़़ गजरौला.