जिला पंचायत चुनाव अमरोहा- 2021 : वार्ड 10 से भूपेन्द्र, वार्ड 11 से मीनाक्षी आगे

जिला-पंचायत-चुनाव-अमरोहा

जिला पंचायत चुनावों की अमरोहा जिले में गिनती जारी है। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से मतगणना धीमी गति से चल रही है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के कुल 27 वार्ड हैं जिनकी गिनती जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 10 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार चौ. भूपेन्द्र सिंह बसपा समर्थित चौ. सोरन सिंह से आगे चल रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच का अंतर करीब 600 मतों का है। भूपेन्द्र सिंह को अभी तक 6813 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सोरन सिंह को 6212 मत मिले हैं। 

वार्ड 10 की अपडेट :

1. भूपेन्द्र सिंह : 6813

2. सोरन सिंह : 6212

3. अंकुल यादव : 1639

4. राजवीर सिंह : 977

5. महबूब अली : 634

कुल वोट गिने गए : 17092

वार्ड 11 में बसपा समर्थित उम्मीदवार मीनाक्षी चौधरी आगे चल रही हैं। उन्हें 3247 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी सतवीर को मात्र 2614 वोट मिले हैं। कामेन्द्र सिंह तीसरे नंबर पर हैं। 

वार्ड 11 की अपडेट :

1. मीनाक्षी चौधरी : 3247

2. सतवीर : 2614

3. कामेन्द्र सिंह : 1814

4. अलीमुद्दीन : 377

5. जाकिर हुसैन : 300

कुल वोट गिने गए : 8893