वार्ड 10 में इस समय कांटे का मुकाबला जारी है। यहां से भाजपा समर्थित चौ. भूपेन्द्र सिंह और बसपा समर्थित सोरन सिंह में बहुत कम अंतर से टक्कर चल रही है। हालांकि भूपेन्द्र सिंह मात्र 48 वोट से अपने प्रतिद्वंदी सोरन सिंह से आगे हैं। यह अंतर कुल 50 वोट का भी नहीं है। शुरुआत में भूपेन्द्र सिंह ने यह अंतर ज्यादा किया हुआ था, जो गिनती के बढ़ते-बढ़ते कम रह गया है।
वार्ड 10 का अपडेट :
1. भूपेन्द्र सिंह : 9322
2. सोरन सिंह : 9274
3. अंकुल यादव : 2703
4. राजवीर सिंह : 1512
5. महबूब अली : 918
कुल वोट गिने गए : 24887