गजरौला सीएचसी के अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह ने सौंपी थी इस सामान की सूची.
जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना मरीजों के लिए कई जरुरी सामान और सेवाएं उपलब्ध करायी हैं। इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह ने भरतिया फाउंडेशन को एक सूची प्रदान की थी। फाउंडेशन ने उसी के तहत 500 मेडिसिन किट, 50 लीटर सेनिटाइजर, 10 ऑक्सीमीटर, 1000 मास्क, 1000 ग्लब्स सीएचसी को मुहैया कराए।
इससे एक सप्ताह पूर्व भी जुबिलेंट की ओर से अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया गया था। जुबिलेंट कोविड-19 की गत वर्ष आयी पहली लहर से ही कई तरह की स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराता आ रही है। नगर पालिका और सीएचसी में समय-समय पर मुफ्त सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाता रहा है। कई ग्राम सभाओं में भी जरुरतमंदों की सेवाएं जारी हैं।
सीएचसी में गरीबों और जरुरतमंदों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त सामान दिया गया है। गरीब परिवारों के मरीजों को ये सेवाएं प्रदान की जायेंगी। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के कार्यक्रम अधकारी विकास सिंह ने यह जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि जुबिलेंट कंपनी के महाप्रबंधक जनसंपर्क सुनील दीक्षित का कोविड-19 उन्मूलन में सहयोग लगातार जारी है।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.